--:--
Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया फल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया फल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

कोरबा/बांकी मोंगरा: पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल जी  के जन्मदिन के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल हॉस्पिटल परिसर में युवा कांग्रेस द्वारा फल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



इस अवसर पर सागर साहू, किशन दास, मृणाल कांत, विनय बघेल , मुकेश कुमार, मनोज चौहान, मेहुल यादव, दीपक दास, सूरज सागर, अंकित ठाकुर, कृष कश्यप, सुजीत कुमार एवं नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया। अस्पताल में फल वितरण के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई गई, वहीं वृक्षारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।



कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button