बांकीमोंगरा इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे ट्रांसफार्मर बना खतरा, गड्ढे से भी राहगीरों की बढ़ी परेशानी

इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे ट्रांसफार्मर बना खतरा, गड्ढे से भी राहगीरों की बढ़ी परेशानी
बांकी मोंगरा | इंडिया पब्लिक न्यूज
बांकी मोंगरा – नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे लगा बिजली ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरे का कारण बनता दिखाई दे रहा है। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं ट्रांसफार्मर के ठीक पास सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

रात के समय अंधेरा होने के कारण यह स्थान और भी अधिक जोखिम भरा हो जाता है। वाहन चालकों को गड्ढा समय पर दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बरसात के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग और नगर पालिका को इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ट्रांसफार्मर के आसपास उचित सुरक्षा घेरा लगाने तथा सड़क के गड्ढे की जल्द मरम्मत कराने चाहिए । ताकि आम नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी न हो ।

प्रशासन और विद्युत विभाग से अपेक्षा है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
