--:--
Uncategorized

अश्वनी कुमार मिश्रा बने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पीआईसी सदस्य, पालिका अध्यक्ष का किया आभार व्यक्त।

अश्वनी कुमार मिश्रा बने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पीआईसी सदस्य, पालिका अध्यक्ष का किया आभार व्यक्त।

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पीआईसी (प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल) सदस्य के दायित्व में बदलाव किया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा को पीआईसी का सदस्य बनाया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व एवं बाजार समिति के सभापति के रूप में नामित किया गया है।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 1638/स्थापना/2026-27, दिनांक 25 अगस्त 2026 के अनुसार, छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पीआईसी सदस्य दिलीप दास की सदस्यता समाप्त की गई है। इसके बाद वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा को प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल का सदस्य शामिल करते हुए उन्हें राजस्व एवं बाजार समिति का सभापति नामित किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद अश्वनी कुमार मिश्रा ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए नगर पालिका क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नगर पालिका परिषद के इस निर्णय के बाद वार्ड क्रमांक 13 सहित क्षेत्र के लोगों में भी नई जिम्मेदारी को लेकर अश्वनी कुमार मिश्रा को बधाई शुभकामनाए दिया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button