बांकी मोंगरा -पार्षद अश्वनी मिश्रा की मांग पर SBI बैंक प्रबंधन की मुहर, अब एटीएम में तैनात रहेंगे केयरटेकर (सुरक्षा गार्ड)
पार्षद अश्वनी मिश्रा की मांग पर बैंक प्रबंधन की मुहर, अब SBI एटीएम में तैनात रहेंगे केयरटेकर (सुरक्षा गार्ड)

बांकी मोंगरा/कोरबा – क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं और उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर पार्षद अश्वनी मिश्रा के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। बांकी मोंगरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) प्रबंधन ने पार्षद की मांग पर अपनी मुहर लगा दी है। अब बांकी मोंगरा स्टेट बैंक के समीप SBI एटीएम में केयरटेकर (सुरक्षा गार्ड) तैनात किए जाएंगे।

पार्षद की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बैंक प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा और उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए अब एटीएम में केयरटेकर नियुक्त किए जाएंगे। जहां बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को पैसे निकालने में तकनीकी मदद मिल सकेगी।
रखरखाव एटीएम केबिन में स्वच्छता बनी रहेगी और मशीन के खराब होने पर बैंक को तुरंत सूचना मिलेगी।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कहा कि जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। केयरटेकर की तैनाती से न केवल बैंक की संपत्ति सुरक्षित रहेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी एक बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिलेगा।
“जनता की सुरक्षा और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। SBI प्रबंधन का यह निर्णय स्वागत योग्य है और इससे क्षेत्र के हजारों खाताधारकों को मानसिक शांति मिलेगी।”
