--:--
Uncategorized

बांकी मोंगरा 2 नंबर SECL कोयला खदान धंस गई, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा/बांकी मोंगरा: कोरबा जिले के बांकी मोंगरा स्थित SECL की 2 नंबर कोयला खदान क्षेत्र में जमीन धंसने की बड़ी घटना सामने आई है। घटना स्थल पर खेतों के बीच विशाल गड्ढा बनने से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धंसान लगातार बढ़ रही है, जिससे खेतों और आसपास के इलाकों को खतरा पैदा हो गया है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, धंसान इतनी बड़ी है कि कई मीटर तक जमीन फटकर नीचे बैठ गई है। यदि समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में यह और बड़ा हादसा बन सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी खदानों के कारण जमीन धंसने की घटनाएं होती रही हैं। अब लोग प्रशासन और SECL प्रबंधन से मांग कर रहे हैं कि प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे कराया जाए, खतरे वाले इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही रोकी जाए तथा किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।


फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने तक SECL या जिला प्रशासन की ओर से इस विशेष घटना पर कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं हो सका। यदि बाद में प्रशासन या SECL की प्रतिक्रिया आती है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button