होली से पहले बांकीमोंगरा में रोशनी की सौगातः नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकाश झा ने किया स्काई लाइट का भव्य शुभारंभ ।
होली से पहले बांकीमोंगरा में रोशनी की सौगातः नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकाश झा ने किया स्काई लाइट का भव्य शुभारंभ ।

बांकीमोंगरा : रंगों के पावन पर्व होली से पहले बांकीमोंगरा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकाश झा ने वार्ड क्रमांक 6 इंदिरा नगर और वार्ड क्रमांक 10 सागर डेली नीड्स के सामने रोशनी से सराबोर करने के उद्देश्य से ‘स्काई लाइट’ का बटन दबाकर (High Mast Lights) परियोजना का भव्य शुभारंभ किया।

लंबे समय से स्थानीय नियासियों द्वारा प्रमुख चौराहो पर बेहतर रोशनी की मांग की जा रही थी। होली के त्यौहार को देखते हुए शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सोनी विकाश झा ने स्विच दबाकर इन लाइटों को चालू किया
सुरक्षा पर जोरः अध्यक्ष सोनी विकाश झा ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य शहर के हर कोने को सुरक्षित बनाना है। अच्छी रोशनी होने से महिलाओं और बुजुर्गों को रात में आवागमन में सुविधा होगी और अपराधों पर अंकुश लगेगा, यह परियोजना विशेष रूप से होली के त्यौहार को ध्यान में रखकर पूरी की गई है ताकि रात के समय हुड़दंग और अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और वार्ड पार्षद उपस्थित थे। निवासियो ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। लोगों का कहना है कि होली के हुड़दंग के समय अंधेरे वाली जगहो पर सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी, जो अब दूर हो गई है।
नगर पालिका के इस कदम की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से प्रमुख स्थानो पर पर्याप्त रोशनी की मांग की जा रही थी। त्यौहार के ऐन वक्त पर मिली इस सुविधा ने उत्सव के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, जिला भाजपा मंत्री सतीश झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद व पीआईसी मेंबर प्रमोद सोना, पार्षद प्रतिनिध लालू साहु सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नेतागण व आम नागरिक उपस्थित थे।
