--:--
कोरबाछत्तीसगढ़

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन आज, शुभचिंतकों ने दी बधाईयाँ।

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन आज, शुभचिंतकों ने दी बधाईयाँ।



छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा के जन्मदिन के अवसर पर आज उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस खास मौके पर उनके मित्रों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।विकास झा ने संगठन में अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके इसी मिलनसार स्वभाव और कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण आज उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। सभी शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की है। गौरतलब है कि विकास झा वर्तमान में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि हैं। जब से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा निर्वाचित होकर आई हैं, तब से उनके और विकास झा के प्रयासों से बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। चहुंओर हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह है।


हमारे India public news परिवार कि ओर से विकास झा जी को जन्मदिन कि ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button