--:--
कोरबा

नवभारत ऊर्जा कप द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता में वेलफेयर इलेवन ने मारी बाजी, बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

नवभारत ऊर्जा कप द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता में वेलफेयर इलेवन ने मारी बाजी, बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

कोरबा: ऊर्जाधानी के हृदय स्थल घंटाघर मैदान में आयोजित ‘नवभारत ऊर्जा कप’ टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरे इस आयोजन के फाइनल मुकाबले में महिला शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला वेलफेयर इलेवन और महिला पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में वेलफेयर इलेवन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महिला पुलिस इलेवन की टीम उपविजेता रही।

इस गरिमामय समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शिरकत की।

इस प्रतियोगिता के आयोजक कोरबा नवभारत टीम द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह टीम भावना और नेतृत्व की क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए नवभारत टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button