--:--
Uncategorized


सावन के पावन अवसर पर वार्ड 25 में शिव मंदिर व शनिदेव मंदिर का लोकार्पण, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने लिया आशीर्वाद।


सावन के पावन अवसर पर वार्ड 25 में शिव मंदिर व शनिदेव मंदिर का लोकार्पण, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने लिया आशीर्वाद।

बांकीमोंगरा: सावन माह के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 में नवनिर्मित शिव मंदिर एवं शनिदेव मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव, बंजरग बली एवं शनिदेव का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
लोकार्पण कार्यक्रम में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती गौरी केंवट, प्रकाश झा, देव राजपूत, नकूल पटेल, साहिल महंत, मीडिया प्रभारी विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंदिर निर्माणकर्ता एवं संस्थापक श्री कालीचरण अग्रवाल के धार्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें मंदिर निर्माण एवं प्रतिमाओं की स्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। श्री अग्रवाल द्वारा बाबा बजरंगबली, श्री शनिदेव एवं भगवान ( महादेव ) शिवलिंग के मंदिर का निर्माण कराकर प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई है।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। उन्होंने मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री कालीचरण अग्रवाल एवं उनके परिवार के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सावन के पावन माह में मंदिर लोकार्पण को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button